Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

तनीक्षा खत्री ने सीनियर नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

हरियाणा के करनाल की शान तनीक्षा खत्री ने केरल में आयोजित सीनियर नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। व्यक्तिगत और टीम दोनों स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन ने उनकी कुल पदक संख्या 62 तक पहुंचा दी है। इसमें 57 राष्ट्रीय और 5 अंतरराष्ट्रीय पदक शामिल हैं।

तनीक्षा की कड़ी मेहनत से न केवल उन्हें खेल में तारीफ मिली है, बल्कि उन्हें भारतीय नौसेना में चीफ पेटी ऑफिसर (सीपीओ) के पद पर तैनात किया गया है।

इन दिनों वो ट्रेनिंग के लिए पेरिस आती जाती रहती हैं और ओलंपिक में पोडियम फिनिश हासिल करने के लिए प्रैक्टिस पर फोकस कर रही हैं। उनकी हालिया जीत से उनके गृहनगर करनाल में जश्न मनाया जा रहा है। परिवार के सदस्य, दोस्त और प्रशंसक उन्हें बधाई दे रहे हैं।