Breaking News

झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |   NIA ने TMC पार्षद शकील अली को गिरफ्तार किया, 2023 रामनवमी जुलूस में हिंसा से जुड़ा है मामला     |   सरकार ने CBDT चेयरमैन रवि अग्रवाल का कार्यकाल 30 जून के बाद छह महीने के लिए बढ़ाया     |  

सुनील गावस्कर ने कोहली की बल्लेबाजी की तारीफ की, कहा…

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना ​​है कि विराट कोहली के बल्लेबाजी करने के अंदाज में थोड़े से बदलाव की वजह से उनको ऑस्ट्रेलिया के आक्रमण को बेअसर करने और अपनी पुरानी फॉर्म हासिल करने में मदद मिली।

हाल के महीनों में कोहली बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे थे। टर्निंग ट्रैक पर स्पिन के खिलाफ उनके संघर्ष ने टीम में उनके स्थान को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। पर्थ में पहले टेस्ट में शतक जड़ने के बाद कोहली ने एक बार फिर अपने विरोधियों को चुप करा दिया है।

टेस्ट शतक के साथ कोहली ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अपनी रैंकिंग सुधारी है। 30वें टेस्ट शतक के बाद नौ स्थानों के सुधार के साथ अब कोहली टेस्ट रैंकिंग में 13वें स्थान पर आ गए हैं।