Breaking News

अडाणी ग्रुप के फैसले से केरलम सरकार हैरान: बिना परामर्श हिस्सेदारी बेचने पर तकरार     |   अडाणी ग्रुप के फैसले से केरलम सरकार हैरान: बिना परामर्श हिस्सेदारी बेचने पर तकरार     |   मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट: बीएमसी की चेतावनी, 50-60 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा     |   मुंबई एयरपोर्ट पर सोना तस्कर अरेस्ट: बैंकॉक से लाया 1.23 करोड़ का गोल्ड बार     |   सम्राट चौधरी का कड़ा अल्टीमेटम: मंत्री हो या अधिकारी, भ्रष्टाचार पर होगी सख्त कार्रवाई     |  

स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग में ब्रॉन्ज जीतकर रचा इतिहास

अब तक पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय एथलीटों ने 2 मेडल जीते हैं. आज इस मेगा इवेंट्स का छठा दिन है. छठे दिन भारत ने तीसरा मेडल जीत लिया है. टीम इंडिया के स्वप्निल ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने मेंस 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में ब्रॉन्ज मेडल जीता है.

यह पहली बार है जब किसी भारतीय शूटर को 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन इवेंट में मेडल मिला है. भारत का पेरिस ओलंपिक 2024 में यह तीसरा मेडल है. स्वप्निल को का कुल स्कोर 451.4 रहा. 

भारत को पेरिस ओलंपिक में पहला मेडल मनु भाकर ने दिलाया था. उन्होंने शूटिंग में ब्रॉन्ज जीता था. इसके बाद टीम इंडिया को शूटिंग के मिक्स्ड इवेंट में भी ब्रॉन्ज मिला.