Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

दक्षिण अफ्रीका का प्‍वाइंट्स टेबल में टॉप पर कब्‍जा, ऑस्‍ट्रेलिया का हुआ बुरा हाल

दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को वर्ल्‍ड कप 2023 के 10वें मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्‍ट्रेलिया को 134 रन के विशाल अंतर से मात दी। टेंबा बावुमा के नेतृत्‍व वाली दक्षिण अफ्रीका ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्‍ट्रेलियाई टीम की मौजूदा वर्ल्‍ड कप में यह लगातार दूसरी शिकस्‍त रही। इससे पहले उसे भारत के हाथों 6 विकेट की शिकस्‍त का सामना करना पड़ा था। दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्‍ट्रेलिया मैच के बाद वर्ल्‍ड कप 2023 की अंक तालिका में गजब का बदलाव हुआ है।

दक्षिण अफ्रीका ने लगातार दूसरा मुकाबला बड़े अंतर से जीता। इससे पहले उसने श्रीलंका को 102 रन के अंतर से मात दी थी। इस जीत के साथ ही प्रोटियाज टीम वर्ल्‍ड कप 2023 की अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। दक्षिण अफ्रीका ने न्‍यूजीलैंड को शीर्ष स्‍थान से धकेल दिया है। वहीं ऑस्‍ट्रेलियाई टीम का बुरा हाल हुआ है। कंगारू टीम लगातार दूसरा मुकाबला हारी और वो प्‍वाइंट्स टेबल में 9वें स्‍थान पर है। इस समय टॉप-4 टीमों पर ध्‍यान दें तो दक्षिण अफ्रीका और न्‍यूजीलैंड के बाद भारतीय टीम तीसरे व पाकिस्‍तान चौथे नंबर पर काबिज है।