Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

T20 WC: सुपर-8 के लिए तय हुई टीमें, पहले मुकाबले में अमेरिका से भिड़ेगा दक्षिण अफ्रीका

USA vs SA: टी20 वर्ल्ड कप में सुपर एट के  ग्रुप 2 मैच में अमेरिका का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला ये मैच 19 जून को एंटिगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

मेजबान अमेरिका ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को हराकर उलटफेर किया है। ऐसे में प्रोटियाज टीम पहली बार विश्व कप में हिस्सा ले रही अमेरिकी टीम को हल्के में नहीं लेना चाहेगी।

दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप स्टेज में अपने सभी चार मैच जीते हैं। अमेरिका के खिलाफ इस मैच में टीम जीत को बरकरार रखने की कोशिश करेगी। मौजूदा टी-20 विश्व कप में क्विंटन डिकॉक अब तक कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज से टीम अच्छी पारी की उम्मीद करेगी।