Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

CWC 2023: इंग्लैंड के सामने दक्षिण अफ्रीका की चुनौती, इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

SA vs ENG: मौजूदा विश्व कप में तीन में से दो मैच जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका को इंग्लैंड के खिलाफ कल होने वाले मुकाबले से पहले वानखेड़े स्टेडियम में नेट पर अभ्यास करते देखा गया।

क्विंटन डी कॉक, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, रासी वैन डेर डुसेन जैसे खिलाड़ियों को विश्व कप में अपने महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले नेट पर अभ्यास करते देखा गया। टीम के कप्तान टेम्बा को स्पिनर्स को स्वीप और रिवर्स स्वीप शॉट्स का अभ्यास करते देखा गया। 

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस ने वानखेड़े में शाम के सत्र में ट्रेनिंग के दौरान गेंदबाजों पर कड़ी नजर रखी।

टीम के गेंदबाज कैगिसो रबाडा पर भी शनिवार को नजर रहेगी क्योंकि रबाडा विश्व कप में केवल तीन मैचों में ही सात विकेट अपने नाम कर चुके हैं।