Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला

Test series:  भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका के कप्‍तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है।

कोलकाता में पहला टेस्ट 30 रन से जीतकर दक्षिण अफ्रीका दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे है। शुभमन गिल के पहले टेस्ट में गर्दन की चोट के कारण मैच से बाहर होने के बाद ऋषभ पंत को भारत का कप्तान बनाया गया।

भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में दो और बदलाव किए है। गिल और अक्षर पटेल की जगह बी साई सुदर्शन और नीतीश कुमार रेड्डी को टीम में शामिल किया गया।

दक्षिण अफ्रीका ने एक बदलाव करते हुए कॉर्बिन बॉश की जगह सेनुरन मुथुस्वामी को शामिल किया।

टीमें:

भारत:

के.एल. राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

दक्षिण अफ्रीका:

एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेट कीपर), मार्को जेनसेन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज।