Breaking News

भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट     |   जम्मू कश्मीरः कठुआ से एक ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार, आतंकियों की मदद का आरोप     |   सीएम योगी आज रामपुर और बरेली के दौरे पर, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात     |   कतर में बातचीत अधर में लटकी, ईरान ने कहा- अमेरिका से मीटिंग अभी नहीं है तय     |   कांग्रेस सांसदों के अयोध्या दौरे से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट     |  

ICC ने एडिलेड विवाद के लिए सिराज पर जुर्माना लगाया, हेड को भी दी सजा

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड को भी एडिलेड में हाल में खत्म हुए डे-नाइट टेस्ट के दौरान तीखी नोकझोंक के लिए आईसीसी ने 'सजा' दी है।

सिराज पर आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के मुताबिक जुर्माना लगाया गया है। ये नियम "ऐसी भाषा, हरकत या हाव-भाव का इस्तेमाल करने से जुड़ा है जो बल्लेबाज को अपमानित करे या आउट होने पर आक्रामक प्रतिक्रिया को भड़काए।"

आईसीसी ने कहा कि ट्रेविस हेड को भी खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सपोर्ट स्टाफ से जुड़ी आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.13 के उल्लंघन के लिए सजा दी गई है। आईसीसी ने कहा कि दोनों ने अपनी गलती मान ली है और मैच रेफरी रंजन मदुगले की तरफ से लगाए गए जुर्माने को मंजूर कर लिया है।

रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत दर्ज की, मैच के दूसरे दिन हेड और सिराज के बीच कुछ देर तक नोकझोंक हुई। हेड ने 141 गेंदों पर 140 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन सिराज ने उन्हें आउट कर दिया। जिसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।