Breaking News

अडाणी ग्रुप के फैसले से केरलम सरकार हैरान: बिना परामर्श हिस्सेदारी बेचने पर तकरार     |   अडाणी ग्रुप के फैसले से केरलम सरकार हैरान: बिना परामर्श हिस्सेदारी बेचने पर तकरार     |   मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट: बीएमसी की चेतावनी, 50-60 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा     |   मुंबई एयरपोर्ट पर सोना तस्कर अरेस्ट: बैंकॉक से लाया 1.23 करोड़ का गोल्ड बार     |   सम्राट चौधरी का कड़ा अल्टीमेटम: मंत्री हो या अधिकारी, भ्रष्टाचार पर होगी सख्त कार्रवाई     |  

Paris Olympics: महिला सिंगल्स प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु

भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु पेरिस 2024 ओलंपिक के राउंड ऑफ 16 में पहुंच गई हैं। उन्होंने बुधवार को पोर्टे डे ला चैपल एरिना में अपने आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच में एस्टोनिया की क्रिस्टिन कुबा को हराकर अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। सिंधु का राउंड 16 में चीन की ही बिंग जियाओ से मुकाबला होगा।

दो बार की ओलंपिक मेडल विजेता ने अपने दूसरे और आखिरी ग्रुप एम मैच में 21-5, 21-10 से जीत हासिल की। इससे पहले, उन्होंने अपने पहले मैच में मालदीव की फतिमाथ नबाहा अब्दुल रज्जाक को 21-9, 21-6 से आसानी से हराया था।

16 समूहों में से प्रत्येक का विजेता 16वें राउंड के लिए क्वालीफाई करता है। भारतीय स्टार ने इससे पहले 2016 रियो खेलों में सिल्वर मेडल और टोक्यो  में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।