Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

राष्ट्रमंडल शतरंज प्रतियोगिता में शुभी गुप्ता को दोहरी कामयाबी

भारत की शुभी गुप्ता ने श्रीलंका के कलुतारा में हाल में खत्म हुई राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप में लड़कियों के अंडर-16 वर्ग में स्वर्ण और अंडर-20 वर्ग में कांस्य पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की। महिला फिडे मास्टर और लड़कियों के अंडर-19 वर्ग में मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन शुभी ने अंडर-16 वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने इस वर्ग में सात बाजियां जीती जबकि दो बाजी ड्रॉ कराई। शुभी ने संभावित नौ में से आठ अंक हासिल किए और हमवतन मृतिका मलिक (सात अंक) और यशवी जैन (6.5 अंक) को पीछे छोड़ा जिन्होंने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

शुभी ने ओपन वर्ग में अनुभवी ग्रैंडमास्टर्स, इंटरनेशनल मास्टर्स और महिला ग्रैंडमास्टर्स के खिलाफ शानदार खेल दिखाया।
भारत की इस युवा खिलाड़ी ने लड़कियों के अंडर-20 वर्ग में 4.5 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल करके कांस्य पदक जीता।।

शुभी ने अपने प्रदर्शन के बारे में कहा,‘‘कुछ टॉप अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना शानदार अनुभव था। मुझे खुशी है कि मैंने दोनों वर्ग में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया जिससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है।’’ गाजियाबाद की रहने वाली इस भारतीय खिलाड़ी ने अपने इस शानदार प्रदर्शन के लिए एक लाख रुपए का पुरस्कार हासिल किया।