Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद लीजेंड्स लीग क्रिकेट से जुड़े शिखर धवन

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सोमवार को लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) से जुड़ गए। इस 38 साल के खिलाड़ी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। वे अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से इतर अन्य टी20 लीग में खेल सकते हैं।

धवन ने यहां जारी बयान में कहा,‘‘मैं अब भी खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हूं। हालांकि मैं अपने फैसले से संतुष्ट हूं लेकिन क्रिकेट मेरे जीवन का अहम हिस्सा है और रहेगा।’’

उन्होंने कहा,‘‘ मैं अपने क्रिकेट मित्रों के साथ फिर से जुड़ने और अपने फैन का मनोरंजन करने के लिए उत्सुक हूं क्योंकि हम सब साथ मिलकर नई यादें बनाएंगे।’’

धवन ने 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 में भारत की अगुवाई की और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 12,286 रन बनाए। लीजेंड्स लीग क्रिकेट प्रतियोगिता सितंबर में खेली जाएगी।