Breaking News

छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी     |   पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग     |   बंगाल में IMD का आंधी-तूफान का अलर्ट     |   सलीम डोला को लेकर दिल्ली से मुंबई लेकर जाएगी NCB की टीम     |   बंगाल चुनाव: भवानीपुर में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की TMC वर्कर्स से झड़प     |  

शिखर धवन ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की, भारतीय टीम में शामिल करने का किया समर्थन

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर पूर्व अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने इस जोशीले बल्लेबाज को भारतीय टीम में शामिल करने का समर्थन किया है। वैभव ने एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग में धूम मचा दी है। शिखर धवन ने दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों का डटकर सामना करने के लिए उनकी जमकर तारीफ की है।

आईपीएल 2026 में, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रनों का अंबार लगाया है। उन्होंने अब तक नौ मैचों में 400 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं, और उनका स्ट्राइक रेट 238.10 रहा है।

शिखर धवन का मानना है कि 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप में भारतीय टीम को विराट कोहली और रोहित शर्मा के अनुभव की जरूरत होगी। उनके मुताबिक अगले साल दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया में होने वाले टूर्नामेंट में दोनों खिलाड़ियों की मौजूदगी टीम के लिए बेहद अहम साबित होगी।

आईपीएल के मौजूदा सीजन में, जहां एक ओर यह युवा 'वंडरकिड' कमाल दिखा रहा है, वहीं विराट कोहली 351 रनों के साथ सर्वाधिक रन बनाने वालों की फेहरिस्त में अब भी शामिल हैं। जबकि रोहित अब भी अपनी मांसपेशियों के खिंचाव से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।