Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

मुंबई इंडियन्स से जुड़ेंगे शार्दुल ठाकुर, ट्रेड के जरिए हुई फाइनल डील

IPL 2026: लखनऊ सुपर जाइंट्स ने ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले दो करोड़ रुपये में मुंबई इंडियन्स को ‘ट्रेड’ किया। आईपीएल ने बयान में कहा, ‘‘मुंबई के इस ऑलराउंडर को लीग के 18वें सत्र के लिए चोटिल खिलाड़ी के विकल्प के तौर पर लखनऊ सुपर जाइंट्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा था जहां उन्होंने 10 मैच खेले थे।’’

बयान के अनुसार ,‘‘इस ऑलराउंडर को मुंबई इंडियन्स को उनकी दो करोड़ रुपये की मौजूदा फीस पर ट्रेड किया गया।’’ शारदुल ने अब तक 105 आईपीएल मैच में 325 रन बनाने के अलावा 107 विकेट चटकाए हैं।

लखनऊ की टीम ने चोटिल मोहसिन खान के विकल्प के तौर पर उन्हें खिलाया था। वह चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स सहित कई आईपीएल टीम की ओर से खेले हैं।