Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

राष्ट्रीय कर्तव्य सबसे पहले आता है, शमी के कोच बदरुद्दीन ने रोजा विवाद पर किया गेंदबाज का बचाव

Uttar Pradesh: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने अपने शिष्य का रोजा ना करने के मामले में बचाव किया है। भारतीय तेज गेंदबाज को दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच के दौरान एनर्जी ड्रिंक पीते हुए देखा गया था। 

ये घटना रमजान के महीने में हुई थी, जब मुस्लिम समुदाय रोजा रखता है। इस घटना के बाद कई प्रतिक्रियाएं सामने आईं, जिसमें शमी की आलोचना की गई। हालांकि, उनके कोच ने उनका बचाव करते हुए कहा कि 34 वर्षीय शमी देश के लिए खेल रहे थे, न कि किसी स्थानीय मैच के लिए। 

बदरुद्दीन ने कहा, "जो ऐसा कह रहा है, उसे इस्लाम के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वो हमारे देश के लिए खेल रहा है, न कि किसी स्थानीय मैच के लिए। आप कुछ भी कर सकते हैं या देश के लिए। हमारे इस्लाम में नियम है कि अगर आप बीमार हैं, तो आप रोजा नहीं रख सकते। आप रमजान के बाद भी रोजा रख सकते हैं। आप ईद के बाद भी रोजा रख सकते हैं। मुझे उनकी टिप्पणी पर तरस आता है, उन्हें गर्व होना चाहिए कि शमी मुस्लिम समुदाय को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।"