Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बंगाल की टीम घोषित, शमी और आकाश दीप टीम में शामिल

SMAT 2025: रणजी ट्रॉफी के पहले चरण में चार मैचों में 20 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिये बंगाल की टीम में शामिल किया गया है।

पैर की चोट से उबरकर फिट हुए शमी ने इस सत्र में बंगाल के लिए चार रणजी मैच खेले। पहले दो मैचों में उनके 15 विकेट की मदद से बंगाल ने उत्तराखंड और गुजरात को हराया। अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी वाली टीम में शमी के साथ तेज गेंदबाज आकाश दीप को भी जगह दी गई है।

शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सफेद गेंद की श्रृंखला और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम में जगह नहीं मिली। यह तेज गेंदबाज हालांकि वापसी को बेताब है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी के दौरान कहा था, ‘‘मैं फिट रहकर भारतीय टीम में चयन के लिए उपलब्ध रहना चाहता हूं। अपनी फिटनेस पर चयनकर्ताओं को अपडेट करना मेरा काम नहीं है।’’

बंगाल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के पहले मैच में 26 नवंबर को हैदराबाद में बड़ौदा से खेलेगा।