Breaking News

‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी बातचीत में बाधा’, PAK आर्मी चीफ ने ट्रंप से बात की     |   पंजाब के लुधियाना समेत चार जिलों के लिए आज से 24 अप्रैल तक लू का येलो अलर्ट जारी     |   जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप, अलर्ट जारी     |   जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले के रामनगर बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हुई     |   बेंगलुरु: पूर्व केंद्रीय मंत्री के. रहमान के पोते हकीब खान के घर ED का छापा     |  

सरबजोत-हरमनप्रीत ने की दिल्ली हाफ मैराथन की जर्सी लॉन्च, 20 अक्टूबर को होगी प्रतियोगिता

New Delhi: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और ओलंपिक पदक विजेता पिस्टल शूटर सरबजोत सिंह ने दिल्ली हाफ मैराथन की आधिकारिक जर्सी लॉन्च की। ये मैराथन 20 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी में होनी है।

रंग दे दिल्ली नाम से आयोजित किए गए लॉन्च इवेंट में हरमनप्रीत और सरबजोत ने मैराथन की जर्सी लॉन्च की। ये जर्सी चार रंगों में उपलब्ध है। पुरुषों के लिए गुलाबी और नारंगी जर्सी है, जबकि महिलाओं के लिए बैंगनी और लाल जर्सी है।

इस मौके पर भारतीय कप्तान ने कहा कि दौड़ना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे मुझे अपना संयम बनाए रखने में मदद मिलती है और इससे मुझे अपने गुस्से और विचारों पर कंट्रोल रखने में मदद मिलती है और मैं फोकस रहती हूं।

पेरिस खेलों की मिक्स टीम पिस्टल शूटर पदक विजेता ने कहा कि शूटरों के लिए दौड़ना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे हमें निशाना साधते समय फोकस करने में मदद मिलती है।