Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

वाराणसी: पीएम मोदी को सचिन तेंदुलकर ने 'टीम इंडिया' की जर्सी भेंट की

पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में बनने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया। इस मौके पर उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
 
कार्यक्रम में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी मौजूद रहे। पीएम मोदी को सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया की जर्सी भेंट की। बीसीसीआई के अध्य रोजर बिन्नी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सचिव जय शाह ने भी पीएम मोदी को गिफ्ट दिया।

इस जर्सी को भारतीय टीम अगले महीने से शुरू होने वाले आईसीसी विश्व कप में पहनेगी। कार्यक्रम के दौरान बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सचिव जय शाह और पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री भी मौजूद रहे।