Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

सचिन तेंदुलकर ने पीएम मोदी और राहुल गांधी से की मुलाकात, बेटे की शादी का दिया निमंत्रण

New Delhi: क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें अपने बेटे अर्जुन की शादी में आमंत्रित किया। तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली, बेटे अर्जुन, बेटे की मंगेतर सानिया, बेटी सारा और कुछ अन्य लोगों के साथ प्रधानमंत्री से मिले।

इसके अलावा उन्होंने यहां लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात की और बेटे की शादी के लिए आमंत्रण दिया। तेंदुलकर ने एक्स पर अपने परिवार और गांधी की तस्वीर के साथ एक पोस्ट में लिखा, "हमारे परिवार को श्री राहुल गांधी जी से मिलने और उन्हें अर्जुन-सानिया की शादी में आमंत्रित करने का अवसर मिला।"

गोवा के लिए खेलने वाले पेशेवर क्रिकेटर अर्जुन और सानिया की हाल ही में सगाई हुई है और वे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।