Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

सुप्रीम कोर्ट से विनेश फोगाट को राहत, एशियाई खेल 2026 के चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की दी इजाजत

New Delhi: उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को पहलवान विनेश फोगाट को एशियाई खेलों 2026 के लिए 30 और 31 मई को होने वाले चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की इजाजत दी। न्यायमूर्ति पी एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आलोक अराधे की पीठ ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया। इस याचिका में डब्ल्यूएफआई ने दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें फोगाट को चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की अनुमति दी गई थी।

पीठ ने डब्ल्यूएफआई की तरफ से पेश अधिवक्ता से कहा, ‘‘आज इस मोड़ पर, जब उच्च न्यायालय आदेश दे चुका है तो उम्मीदें और अपेक्षाएं बढ़ गई हैं। अब उनसे यह कहना कि वह घर लौट जाएं और हम कुछ नहीं कर सकते, सही नहीं होगा। हम आपको यह बात बहुत साफगोई से कह रहे हैं।’’ उच्चतम न्यायालय ने इस याचिका पर अगली सुनवाई अगले हफ्ते के लिए तय की है।