Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

आखिरी दोनों एशेज टेस्ट से बाहर पैट कमिंस, टी20 विश्व कप पर होगी नजरें

Ashes Test: फिटनेस समस्याओं के कारण आखिरी दो एशेज टेस्ट से भी बाहर हुए ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस की नजरें अब अगले साल फरवरी में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप पर लगी हैं। कमिंस जून जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर लगी कमर की चोट के कारण पहले दो एशेज टेस्ट से बाहर थे लेकिन एडीलेड में तीसरे मैच में वापसी करके छह विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले तीनों टेस्ट जीत लिये हैं लिहाजा कमिंस को आखिरी दो मैचों से बाहर रखने का फैसला किया गया। बॉक्सिंग डे टेस्ट के लंच ब्रेक के दौरान उन्होंने चैनल नाइन से कहा,‘‘ बेहतर लग रहा है। कुछ सप्ताह पहले ही कमर की चोट से उबरा हूं तो लगातार दो टेस्ट खेलना जोखिमभरा होता। अब टी20 विश्व कप से पहले कुछ आराम करूंगा।"

ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप में पहला मैच 11 फरवरी को कोलंबो में आयरलैंड से खेलना है।