Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

IND vs ENG Test: रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतक से भारत की स्थिति मजबूत

Dharamshala: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम  के कप्तान रोहित शर्मा और बल्लेबाज शुभमन गिल ने शतक बनाकर भारत को बढ़त दिला दी। पूरी पारी में बेहतरीन फॉर्म में दिख रहे रोहित शर्मा ने अपना 12वां टेस्ट शतक पूरा किया। ये रोहित का सीरीज में दूसरा शतक है।

उनका पहला शतक राजकोट टेस्ट में था जहां उन्होंने 131 रन की शानदार पारी खेली थी। तब भारत 10 ओवर के अंदर 33 रन बनाकर तीन विकेट गंवा चुका था। शुभमन गिल ने बल्ले से अपने आलोचकों का मुंह भी बंद कर दिया। विशाखापत्तनम टेस्ट में फॉर्म में लौटने के बाद इस युवा खिलाड़ी ने अपने बल्ले से शानदार वापसी की है।

ये गिल के टेस्ट करियर का चौथा और सीरीज का दूसरा टेस्ट शतक था। विशाखापत्तनम टेस्ट की दूसरी पारी में गिल की 104 रनों की अहम पारी ने भारत को बड़ी बढ़त दिलाई जिससे टीम को मैच जीतने और सीरीज बराबरी करने में मदद मिली। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव की बॉलिंग से मुश्किल में नजर आई। यादव ने टेस्ट में चौथी बार पांच विकेट लिए, जिससे भारत ने पहले दिन टी ब्रेक के बाद मेहमान टीम को 218 रन पर समेट दिया।