Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

T20 WC: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, पाक के खिलाफ वापसी करेंगे रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले शुक्रवार को न्यूयॉर्क में प्रैक्टिस के लिए टीम इंडिया का नेतृत्व किया।

बता दें, बुधवार को भारत और आयरलैंड ने मैच खेला था, जिसमें रोहित शर्मा चोटिल हो गए। उनके दाएं कंधे पर एक यकायक गेंद लग लगी थी। इसके बाद भारतीय कप्तान को अपनी बैटिंग बीच में छोड़कर रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा।

हालांकि रोहित की ये चोट गंभीर नहीं है और वे रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले फिट होंगे। उससे पहले दो अभ्यास सत्र भी खेले जाने हैं। ये भारतीय फैन के लिए अच्छी खबर है कि रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच के पूरी तरफ फिट है। 

भारत ने आयरलैंड को आठ विकेट से हराकर अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शानदार शुरुआत की।