Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

RCB ने जीता WPL सीजन-टू का खिताब, फैंस में जबरदस्त उत्साह

WPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने रविवार को दिल्ली में विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपना पहला खिताब जीता। दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 113 रन ही बना पाई थी। एलिस पेरी के शानदार प्रदर्शन ने आरसीबी की जीत में अहम भूमिका निभाई।

आरसीबी के स्पिन अटैक के सामने दिल्ली कैपिटल्स ने 43 रन पर ही नौ विकेट गंवा दिए, जबकि आरसीबी पूरे मैच में दिल्ली पर हावी नजर आई।

आरसीबी की जीत से उनके फैन काफी खुश हैं। फैन को उम्मीद है कि फ्रेंचाइजी की पुरुष टीम भी इस सीजन में आईपीएल का खिताब जीतेगी। दिल्ली कैपिटल्स के फैन को अगले सीजन में टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।