Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

RCB vs GT: गुजरात ने बेंगलुरु को आठ विकेट से हराया

आईपीएल 2025 के मुकाबले में गुजरात टाइंटस ने रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरू को उनके ही घर में आठ विकेट से हरा दिया। जोस बटलर और साईं सुदर्शन की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत जीटी ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। बटलर और साई सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों पर 75 रन जोड़े। इस वजह से जीटी ने 17.5 ओवर में दो विकेट पर 170 का लक्ष्य हासिल कर लिया।

इससे पहले मोहम्मद सिराज ने पावरप्ले में आरसीबी के दो विकेट चटकाए थे जिसके बाद आरसीबी आठ विकेट पर 169 रन ही बना सकी। सिराज ने 19 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि साई किशोर ने दो विकेट चटकाए। अरशद खान और इशांत शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। आरसीबी के लियाम लिविंगस्टोन ने शानदार अर्धशतक बनाया और जितेश शर्मा के साथ 52 रनों की साझेदारी करके टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।टिम डेविड ने पारी की आखिरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर बोल्ड होने से पहले 18 गेंदों पर 32 रन बनाए।