Breaking News

ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |   'LDF और UDF के वर्षों के कुशासन ने केरलम को पीछे धकेला’, पीएम मोदी का एक्स पोस्ट     |   हनी सिंह का विवादित गाना महिलाओं के प्रति अपमानजनक-बेहद अश्लील: दिल्ली HC     |   गौतम अडानी ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन किए     |   US-इजरायल से जंग के बीच ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट का 34वां दिन, NetBlocks का दावा     |  

IPL 2026: आज से हो रहा आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज, आमने-सामने होंगे SRH-RCB

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के ओपनिंग मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद है। दोनों टीमें अपने तेज गेंदबाजी विभाग में झटकों से जूझ रही हैं। आरसीबी को जोश हेजलवुड और यश दयाल की कमी खलेगी। यश दयाल पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में अनुभवी भुवनेश्वर कुमार से गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करने की उम्मीद है, जबकि जैकब डफी को आईपीएल में पदार्पण करने का मौका मिल सकता है।

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में अपने नियमित कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस की कमी खलेगी, क्योंकि वे चोट के कारण अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। उनकी अनुपस्थिति में सनराइजर्स हैदराबाद के अनुभवी तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट और हर्षल पटेल गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालेंगे।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जयदेव उनादकट का प्रदर्शन शानदार रहा, जहां उन्होंने साच मैच में 12 विकेट लिए। इसके विपरीत, हर्षल पटेल का प्रदर्शन अपेक्षित नहीं रहा और उन्होंने 9.69 की इकॉनमी के साथ आठ विकेट दर्ज किए।

इन सबके बीच, सभी की निगाहें विराट कोहली पर टिकी होंगी, जो क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में वापसी करने वाले एक प्रभावशाली खिलाड़ी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इंडियन प्रीमियर लीग में कड़े मुकाबले हुए हैं। दोनों टीमों की विस्फोटक बल्लेबाजी को देखते हुए, रनों की बौछार होने की पूरी संभावना है।