Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

ICC CT 2025: दक्षिण अफ्रीका की धमाकेदार जीत, इंग्लैंड को सात विकेट से हराया

साउथ अफ्रीका ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने शनिवार को ग्रुप-बी के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड को सात विकेट से हराया। अफ्रीकी टीम ने 180 रन का टारगेट 29.1 ओवर में तीन विकेट पर हासिल कर लिया। डेविड मिलर ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।

कराची के नेशनल स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। टीम 38.2 ओवर में 179 रन पर ऑलआउट हो गई। रूट ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। वहीं, जोस बटलर ने 21 और जोफ्रा आर्चर ने 25 रन का योगदान दिया। मार्को यानसन और वायन मुल्डर ने तीन-तीन विकेट लिए।

रन चेज में रासी वान डर डसन ने नाबाद 72 रन की पारी खेली। हेनरिक क्लासन 64 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ने 122 बॉल पर 127 रन की साझेदारी की। इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर को 2 विकेट मिले। ग्रुप-बी से ऑस्ट्रेलिया ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई। इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीमें एलिमिनेट हो गईं।