Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मैथ्यू वेड की बढ़ी मुश्किलें

बीते शनिवार टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड से हुआ था, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 36 रन से जीत दर्ज की थी. मगर मैच के दौरान मैथ्यू वेड (Matthew Wade) मैदान पर अंपायर से बहस करने लगे थे.

इसी कारण इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक डिमेरिट पॉइंट थमा दिया है. बता दें कि वेड ने इस मैच में 10 गेंद में 17 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया था. खैर अब खराब व्यवहार उन्हीं पर भारी पड़ गया है.