Breaking News

मुंबई: कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना     |   चढ़ावा विवाद पर चिराग पासवान सख्त, बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं     |   दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 करोड़ की हाई-क्वालिटी चरस जब्त, 3 तस्कर अरेस्ट     |   हिमाचल में मानसून का कहर: 30 जून से 2 जुलाई तक 11 लोगों की मौत, प्रशासन अलर्ट     |   मदरसा फंडिंग जांच पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की हरी झंडी: ATS जांच पर रोक लगाने से साफ इनकार     |  

पीएम मोदी ने मनु भाकर को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई, लिखा- एक अविश्वसनीय उपलब्धि!

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल दिलाने के लिए निशानेबाज मनु भाकर को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाकर को शुभकामनाएं दीं। 

उन्होंने पोस्ट कर लिखा, "एक ऐतिहासिक पदक! #ParisOlympics2024 में भारत के लिए पहला पदक जीतने के लिए @realmanubhaker, शाबाश! कांस्य पदक के लिए बधाई। ये सफलता और भी खास है क्योंकि ये भारत के लिए शूटिंग में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। एक अविश्वसनीय उपलब्धि!"

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी मनु भाकर को जीत की शुभकामनाएं दीं। मनु ने रविवार को पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता।

इस जीत के साथ मनु भारत को पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली निशानेबाज बन गई हैं। मनु ने फाइनल में कुल 221.7 अंक जुटाए। कोरियाई खिलाड़ियों ओह ये जिन ने गोल्ड (243.2 अंक) और किम येजी (241.3) ने सिल्वर मेडल जीता।