Breaking News

जेलेंस्की ने कहा- रूसी हमलों के चलते यूक्रेन में 30 से ज्यादा लोग घायल     |   उत्तराखंड बोर्ड: 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित     |   बंगाल विधानसभा चुनाव: राहुल गांधी आज कोलकाता और श्रीरामपुर में कर सकते हैं रैली     |   पाकिस्तानी नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे ईरानी विदेश मंत्री, क्षेत्रीय घटनाक्रमों और शांति प्रयासों पर करेंगे चर्चा     |   तुर्की के अधिकारियों ने ड्रग तस्कर और दाऊद के सहयोगी सलीम डोला को हिरासत में लिया     |  

प्रज्ञाननंदा ने वर्ल्ड चैंपियन लिरेन को हराया, विश्वनाथन आनंद को भी पीछे छोड़ा

Delhi: शतरंज के युवा भारतीय सुपरस्टार आर प्रज्ञाननंदा ने नीदरलैंड में टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के चौथे दौर में चीन के विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को हरा दिया है। इस जीत ने उन्हें टॉप भारतीय खिलाड़ी बना दिया है। अब वे विश्वनाथन आनंद से भी आगे निकल गए हैं।

मंगलवार देर रात जीत के बाद फिडे लाइव रेटिंग में 18 वर्षीय प्रज्ञाननंदा के 2748.3 पॉइंट हो गए, जबकि पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद के 2748 पॉइंट हैं। विश्व शतरंज संस्था हर महीने की शुरुआत में रेटिंग जारी करती है। काले मोहरों से 62 चालों में मौजूदा विश्व चैंपियन को हराने के बाद अब वो विश्वनाथन आनंद के बाद शतरंज में दूसरे भारतीय महारथी बन गए हैं।

प्रज्ञाननंदा अब मास्टर्स इवेंट में 2.5 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। पिछले साल विश्व कप में मैग्नस कार्लसन के खिलाफ उप-विजेता बनकर लिरेन को चुनौती देने वाले प्रज्ञाननंदा ने अप्रैल में होने वाले कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था। गुरुवार को पांचवें दौर में, प्रज्ञाननंदा का मुकाबला अनीश गिरि से होगा।