Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

IPL 2026: आरसीबी ने जीटी को 92 रनों से हराया, 5वीं बार फाइनल में पहुंचे रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरू

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है। कप्तान रजत पाटीदार की शानदार पारी की बदौलत आरसीबी ने जीटी को 92 रनों से हरा दिया। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने पाटीदार की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत मैच का रुख ही पलट दिया। उन्होंने 33 गेंदों में 93 रनों की सनसनीखेज पारी खेली, जिसमें नौ छक्के और पांच चौके शामिल थे। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

पाटीदार को अपनी विस्फोटक पारी के दौरान दो बार जीवनदान मिला। आरसीबी ने पारी के आखिरी पांच ओवरों में 86 रन बनाकर मैच पर पूरी तरह से नियंत्रण कर लिया। 255 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जीटी शुरुआती लय बनाने में नाकाम रही और पावरप्ले के अंदर ही पांच विकेट गंवा बैठी।

हालांकि राहुल तेवतिया ने 43 गेंदों में 68 रनों की जुझारू पारी खेलकर कुछ संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया। आरसीबी के लिए जैकब डफी ने तीन विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का प्रदर्शन किया, वहीं भुवनेश्वर कुमार, रसिक सलाम और क्रुणाल पंड्या ने दो-दो विकेट लिए।

एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से 27 मई को होगा। इस मैच की विजेता टीम 31 मई को फाइनल में आरसीबी से भिड़ेगी।