Breaking News

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 से 23 अप्रैल तक जर्मनी के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे     |   ईरान ने इजरायली जासूसी नेटवर्क में शामिल होने के आरोपी दो लोगों को फांसी दी     |   बेंगलुरु में कांग्रेस MLA और डीके शिवकुमार के करीबी एनए हैरिस के खिलाफ छापेमारी     |   ईरान: तेहरान में बिजली कटौती से कई इलाकों में दिक्कत, मोबाइल जनरेटर लगाए गए     |   सीजफायर के बाद भी ऑपरेशन जारी, लेबनान में 20 सैन्य ठिकाने स्थापित करेगा इजरायल     |  

पेरिस पैरालंपिक: केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने दीप्ति जीवनजी को सम्मानित किया

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने नई दिल्ली में भारतीय खेल प्राधिकरण यानी साई के हेड क्वार्टर में महिलाओं की 400 मीटर टी20 दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली एथलीट दीप्ति जीवनजी को सम्मानित किया।

मनसुख मंडाविया ने कहा कि पेरिस पैरालंपिक में खिलाड़ियों नेे अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय दल ने टोक्यो पैरालंपिक में 19 मेडल जीते थे, जबकि पेरिस पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ी अब तक 24 मेडल जीत चुके हैं।

एथलीट दीप्ति जीवनजी को इस बात का अफसोस है कि वे फाइनल में अपना बेस्ट नहीं दे सकीं। हालांकि उन्हें इस बात की खुशी है कि वे देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रहीं।