Breaking News

‘डायरेक्ट डील अभी नहीं’, पाकिस्तान बोला- US-ईरान के बीच सहमति बनेगी तब ही होगा समझौता     |   संदिग्ध समुद्री डाकुओं ने सोमालिया के पास सीमेंट ले जा रहे जहाज को हाईजैक किया     |   व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ की इस सप्ताह राष्ट्रपति की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बैठक     |   नासिक TCS केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 2 मई तक टली     |   WB: MP मिताली बाग पर हमला करने वाले BJP के गुड़ों को अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी     |  

पेरिस पैरालंपिक: भारत की एथलीट प्रीति पाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय प्लेयर्स बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत ने अभी तक कुल छह मेडल जीत लिए हैं। प्रीति पाल ने महिलाओं की ट्रेक इवेंट में 200 मीटर में (टी35) में कांस्य पदक जीता। इस इवेंट में गोल्ड चीन की जिया झोउ ने जीता है।

23 साल की प्रीति पाल ने अपनी दौड़ पूरी करने लिए कुल 30.01 सेकेंड का समय लिया। चीन की जिया झोउ पहले नंबर पर रही हैं। उन्होंने अपनी दौड़ पूरी करने के लिए 28.15 सेकेंड का समय लिया।

उन्होंने गोल्ड मेडल जीता। वहीं दूसरे नंबर पर चीन की ही गुओ कियानकियान रही हैं। उन्होंने 29.09 सेकेंड में दौड़ पूरी की है।

बता दें, प्रीति ने इससे पहले 100 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। प्रीति एथलेटिक्स में भारत के लिए एक ही एडिशन में दो मेडल जीतने वाली पहली एथलीट हैं