Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

पेरिस ओलंपिक 2024: पहलवान अमन सहरावत ने जीता कांस्य पदक

पेरिस ओलंपिक के 13वें दिन भारत ने दो मेडल जीते। हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया तो नीरज चोपड़ा सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे। इसकी वजह से भारत के मेडल की संख्या 5 हो गई है। रेसलिंग में अमन सहरावत ने 14वें दिन ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया।

वह 57 किग्रा कैटेगरी के सेमीफाइनल में हार गए थे। उनका ब्रॉन्ज मेडल मैच 9 अगस्त को खेला गया। अमन सहरावत ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में डेरियन क्रूज को 13-5 से हरा दिया। इसी के साथ अब भारत ने 6 मेडल इस ओलंपिक में जीत लिए।