Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

अहमदाबाद विमान हादसे पर ऋषभ पंत ने जताया दुख, बोले- देश की खुशी के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे

भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान ऋषभ पंत ने बुधवार को कहा कि खिलाड़ी भी अहमदाबाद विमान हादसे को नहीं भुला पा रहे हैं। उन्होंने देश को खुशी देने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने का वादा भी किया। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान 12 जून को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हादसे का शिकार हो गया था। इसमें 241 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई थी।

विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि टीम शुक्रवार से शुरू हो रही पांच मैचों की सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से लीड्स में शुरू होगी। शुभमन गिल पहली बार टेस्ट टीम की कमान संभालते दिखाई देंगे।