Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

ICC CT 2025: घर में ही 'मेहमान' बना पाकिस्तान, सेमीफाइनल से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर होने की क्या रही वजह?

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट मेजबान और मौजूदा चैंपियन पाकिस्तान के लिए किसी बुरे सपने जैसा साबित हुआ। टूर्नामेंट में टीम का खिताब बचाने का अभियान न्यूजीलैंड और भारत से मिली हार के साथ निराशाजनक रूप से खत्म हो गया। उसे टूर्नामेंट में एक भी जीत नसीब नहीं हुई।

बल्लेबाजों सईम अयूब और फखर जमां की चोटों ने टीम की तैयारी और कॉम्बिनेशन को बिगाड़ दिया। शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस राउफ की पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी तिकड़ी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। तीनों गेंदबाज दो मैचों में कुल मिलाकर नौ विकेट ही हासिल कर सके।

पाकिस्तान के खेलने के अंदाज को पुराना आंका गया। बल्लेबाजों का जरूरत से ज्यादा डॉट बॉल खेलना भी टीम को भारी पड़ा। टीम में सिर्फ एक स्पेशलिस्ट स्पिनर को शामिल करने और पार्ट-टाइम स्पिनरों पर भरोसा जताने की चयनकर्ताओं की रणनीति काम नहीं आई। अब उन पर सवाल उठ रहे हैं।

खराब फॉर्म से जूझ रहे बाबर आजम से दोनों अहम मुकाबलों में पारी की शुरूआत कराना और भारत के खिलाफ मैच में कप्तान रिजवान की गैर जिम्मेदाराना बल्लेबाजी पाकिस्तान को भारी पड़ी। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों ने आरोप लगाया है कि टीम का चयन योग्यता के बजाय बाहरी राजनीति से प्रभावित था। इससे टीम के नेतृत्व, चयन और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बाहरी दखल को लेकर सवाल उठ रहे हैं।