Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

ICC T20 WC: 'पाकिस्तान ने मैच नहीं जीता, हमने खुद इसे गंवाया... हार के बाद बोले पॉल मीकेरेन

ICC T20 WC: आईसीसी टी20 विश्व कप मैच में पाकिस्तान ने रोमांचक मैच में नीदरलैंड्स को तीन विकेट से हरा दिया। हार के बाद नीदरलैंड्स के ऑलराउंडर पॉल वैन मीकेरेन ने कहा कि डेथ ओवरों में छूटा एक कैच निर्णायक साबित हुआ।

पाकिस्तान ने 148 रन बनाए। 16 ओवर और एक गेंद में पाकिस्तान का स्कोर सात विकेट पर 114 रन था, लेकिन फहीम अशरफ ने 11 गेंद में 29 रन बनाकर मैच में शानदार वापसी कराई। जवाब में नीदरलैंड्स 19 ओवर और पांच गेंग पर 147 रन ही बना सकी।

वैन मीकेरेन ने कहा कि नीदरलैंड्स मैच के बड़े हिस्से में अच्छा खेली, खासकर गेंदबाजी में, लेकिन अहम मौकों पर छूटे कैचों ने उन्हें मैच हरा दिया। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, "कैच ही मैच जिताते हैं। आज का मैच पाकिस्तान ने नहीं जीता, हमने खुद गंवाया।"

उन्होंने आगे कहा, "जब आप इतने करीब होते हैं और ऐसे क्षणों में आप धैर्य नहीं रख पाते, तो आप मैच हार जाते हैं। बहुत कम अंतर मायने रखता है। कभी-कभी तो सिर्फ एक गेंद का अंतर।"