Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SC ने SIT के पुर्नगठन के लिए कहा, अब IPS अफसर करे अगुवाई     |   ‘ये लोग सत्ता में रहने लायक नहीं’, पेपर लीक-चढ़ावा चोरी पर खड़गे का BJP पर हमला     |   दिल्ली पुलिस ने CJP प्रदर्शनकारियों से संयम बरतने और शांति बनाए रखने की अपील     |   ‘सरकार हमारी मांगों पर ध्यान देगी’, नड्डा से मुलाकात के बाद CJP डेलिगेशन ने कहा     |   ‘समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील करेंगे’, नड्डा संग मीटिंग के बाद बोले CJP प्रतिनिधि     |  

पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, पहली बार जीता जापान ओपन सुपर-750 खिताब

भारतीय स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मेजबान देश की खिलाड़ी अकाने यामागुची को लगातार दो सेट में 21-17 और 21-17 से मात देने के साथ खिताब को अपने नाम कर लिया है। पीवी सिंधु ने जापान ओपन जीतने के साथ इतिहास भी रच दिया है, जिसमें वह देश की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं जो इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने में कामयाब हो सकी हैं। सिंधु करीब 2 साल बाद BWF वर्ल्ड टूर के किसी बड़े टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेलने उतरी थी, जिसमें इससे पहले उन्होंने साल 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल का खिताब जीता था।

पीवी सिंधु का जापान ओपन 2026 में काफी शानदार फॉर्म देखने को मिला जिसमें फाइनल मुकाबले में भी वह अपनी इसी लय को बरकरार रखने में कामयाब रहीं। इस मैच के पहले सेट की शुरुआत में एक समय सिंधु 11-9 से पीछे थी, जिसके बाद उन्होंने शानदार तरीके से वापसी करने के साथ अकाने यामागुची को 21-17 के अंतर से पहले सेट में मात दी। वहीं इसके बाद दूसरे सेट की शुरुआत से ही सिंधु ने अकाने यामागुची को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और लगातार अपनी बढ़त को बरकरार रखा, जिसमें यामागुची ने वापसी की तो कोशिश की लेकिन सिंधु ने इस सेट को भी 21-17 के अंतर से अपने नाम करने के साथ 50 मिनट के अंदर मुकाबला खत्म करते हुए खिताब को अपने नाम कर लिया। 

जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पीवी सिंधु का सेमीफाइनल में सामना चीन की खिलाड़ी और ओलंपिक चैंपियन चेन युफेई से हुआ था जिसमें उन्होंने इस मैच के पहले सेट को 21-19 से जीता था, जबकि दूसरे सेट में जब वह 15-10 के अंतर से आगे थी तो चेन युफेई हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण मुकाबला बीच में ही छोड़कर चली गई थी, वहीं क्वार्टर फाइनल मैच में सिंधु को वॉकओवर मिला था। सिंधु को इस जीत से जहां उनकी वर्ल्ड रैंकिंग में इसका उन्हें फायदा मिलेगा तो वहीं एशियन गेम्स 2026 में उनके पदक जीतने की संभावना अब काफी बढ़ गई है।