Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

PSL में सिगरेट फूंकता नजर आया पाकिस्तानी क्रिकेटर

PSL 2024: पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) का फाइनल मुकाबला इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तान (Islamabad United vs Multan Sultans) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 2 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मैच के दौरान इस्लामाबाद यूनाइटेड का एक खिलाड़ी स्मोक करता नजर आया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

पहली इनिंग में अपना स्पेल खत्म करने के बाद इमाद वसीम ड्रेसिंग रूम पहुंचे। जहां उन्हें स्मोक करते हुए देखा गया. यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हुई। इमाद ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 5 विकेट झटके थे. उन्होंने यासिर खान, डेविड विली, जॉनसन चार्ल्स, खुशदिल शाह और क्रिस जॉर्डन का विकेट लिया था। इमाद के इस शानदार स्पेल के दम पर इस्लामाबाद खिताब पर कब्जा जमाने में कामयाब रही।