Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

PKL: गुजरात जाइंट्स ने बेंगलुरू बुल्स पर शानदार जीत दर्ज की

प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 के मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने बेंगलुरू बुल्स पर शानदार जीत दर्ज की।
गुजरात जायंट्स ने 36-32 के स्कोर से मुकाबला जीता। गुजरात के लिए पार्टिक दहिया, गुमान सिंह और सोमबीर ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, बेंगलुरू बुल्स के लिए परदीप नरवाल और अजिंक्य पवार ने शानदार खेल दिखाया।

खेल के पहले हाफ में रिकॉर्ड तोड़ने वाले परदीप नरवाल ने इतिहास रच दिया, वे पीकेएल के इतिहास में 1700 प्वाइंट्स हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बेंगलुरू बुल्स के लिए परदीप नरवाल ने पहला अंक हासिल किया। परदीप नरवाल और अजिंक्य पवार ने शुरुआती दौर में बेंगलुरू बुल्स के लिए बढ़त बनाई, लेकिन गुमान सिंह, पार्टिक दहिया और सोमबीर की जोड़ी ने गुजरात जायंट्स को आगे बढ़ाया।

पहले हाफ के बीच में दोनों टीमें 7-7 से बराबरी पर थीं। इसके कुछ समय बाद, बेंगलुरू बुल्स की डिफेंसिव यूनिट ने गुजरात जायंट्स को ऑल आउट कर दिया और बढ़त हासिल कर ली। परदीप नरवाल ने बेंगलुरू बुल्स के लिए लगातार अंक बटोरे और पहले हाफ में गुजरात जायंट्स को पीछे छोड़ दिया। हाफ-टाइम ब्रेक के समय, बेंगलुरू बुल्स ने 19-16 के स्कोर के साथ मुकाबले में बढ़त बनाई।

दूसरे हाफ में बेंगलुरू बुल्स ने बढ़त बनाए रखी, जबकि गुजरात जायंट्स ने कड़ी टक्कर दी। हालांकि, गुजरात जायंट्स ने बढ़त हासिल की और मुकाबले में 26-23 से बढ़त बना ली। गुजरात जायंट्स ने अटैक और डिफेंस दोनों में तेजी रखी और मुकाबले पर कंट्रोल कर लिया। गुजरात जायंट्स ने अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखा और आखिर में जीत हासिल कर ली।