Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार करने के फैसले पर यू-टर्न ले सकता है पाकिस्तान, सरकार से बात करेगा पीसीबी

T20 World Cup: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टी20 विश्व कप में 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार के फैसले पर पुनर्विचार के श्रीलंका क्रिकेट के अनुरोध पर अपनी सरकार से बात करेगा।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम को टी20 विश्व कप खेलने की अनुमति दे दी लेकिन भारत के खिलाफ खेलने से मना किया है। आईसीसी और प्रसारकों के लिए भारत- पाकिस्तान मैच सबसे ज्यादा कमाई करने वाला होता है।

श्रीलंका ने पीसीबी को ई-मेल भेजकर कहा है कि भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के पाकिस्तान के फैसले से श्रीलंका क्रिकेट को भारी आर्थिक नुकसान होगा जो टूर्नामेंट का सह मेजबान है। इसके अलावा श्रीलंका क्रिकेट और टूर्नामेंट की छवि को भी ठेस पहुंचेगी।

पाकिस्तान अपने सारे मैच कोलंबो और पाल्लेकल में खेल रहा है । एक सूत्र ने बताया,‘‘ पाकिस्तान और श्रीलंका के सरकार और क्रिकेट स्तर पर संबंध हमेशा अच्छे रहे हैं लिहाजा श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के ईमेल को अनदेखा नहीं किया जा सकता।’’

सूत्र ने कहा ,‘‘श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने सीधे मोहसिन नकवी से संपर्क किया है और कहा है कि इस समय श्रीलंका को पाकिस्तान के सहयोग की जरूरत है क्योंकि भारत और पाकिस्तान का मैच नहीं होने से श्रीलंका बोर्ड को टिकटों की बिक्री और आतिथ्य सेवाओं की बिक्री से मिलने वाले राजस्व में भारी नुकसान होगा।’’

सूत्र ने बताया कि नकवी ने शम्मी सिल्वा को आश्वासन दिया है कि वह सरकार से बात करेंगे।