Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

IPL 2026: सचिन तेंदुलकर ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, कहा- हैदराबाद के खिलाफ उनकी पारी शानदार थी

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीन के लिए महज 29 गेंदों में 97 रन की कमाल की पारी खेली। इस शानदार पारी के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने वैभव की जमकर तारीफ की।

इस विस्फोटक दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 12 छक्के और पांच चौके जड़े और शतक से सिर्फ तीन रन पीछे रह गए। वह क्रिस गेल के आईपीएल में सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए, जो उन्होंने 2013 में 30 गेंदों में बनाया था।

सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, "वैभव सूर्यवंशी का बल्ले का स्विंग शानदार रहा है। इससे भी ज्यादा कमाल की बात ये है कि वे अपने अगले पैर को कितनी खूबसूरती से हटाकर पैरों की तरफ आने वाली गेंदों के लिए जगह बनाते हैं। इसी आजादी की वजह से वे इस तरह खेल पाते हैं।"

इस पारी ने सूर्यवंशी को ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर पहुंचा दिया। उन्होंने 15 मैचों में 242.85 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 680 रन बनाए। उनका 97 रन अब आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास में राजस्थान के किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। ये आईपीएल 2022 के क्वालीफायर 2 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ जोस बटलर द्वारा बनाए गए नाबाद 106 रन इस सूची में पहले स्थान पर हैं।