Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

नाथन लियोन ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, तोड़ा ग्लेन मैक्ग्रा का रिकॉर्ड

AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। उन्होंने पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा को पीछे छोड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

यह उपलब्धि लियोन ने एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ हासिल की। मैच के दूसरे दिन अपने दूसरे विकेट के साथ ही लियोन ने 563 विकेट के आंकड़े को पार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

लियोन ने अब तक 141 टेस्ट मैचों में 30 से अधिक की औसत से 564 विकेट झटके हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में उनसे ज्यादा विकेट अब सिर्फ शेन वॉर्न (708) के नाम हैं।