Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

मोर्ने मोर्कल बने भारतीय क्रिकेट टीम के बॉलिंग कोच, जय शाह ने की घोषणा

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल को भारतीय टीम का नया बॉलिंग कोच बनाया गया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बुधवार को इसकी घोषणा की। जय शाह ने कहा, ''हां, मोर्ने मोर्कल को भारत की सीनियर पुरुष टीम का गेंदबाजी कोच अपॉइंट किया गया है।'' वह बांग्लादेश दौरे से भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। इस दौरे की शुरूआत अगले महीने से होगी।

39 साल के मोर्ने मोर्कल नए मेन कोच गौतम गंभीर की पहली पसंद थे। दोनों ने लखनऊ सुपर जायंट्स में काम किया था। दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने 86 टेस्ट, 117 वनडे और 44 टी20 मैच खेले हैं और कुल 544 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं। मोनी मोर्कल इससे पहले पाकिस्तान के कोच भी रह चुके हैं।