Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

दिल्ली कैपिटल्स फैन को ऋषभ पंत का मैसेज, लिखा- मिलते हैं जल्द

Delhi: दिल्ली बेस्ड फ्रेंचाइजी की शेयर की गई प्रमोशनल वीडियो में ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के फैनबेस को हार्दिक मैसेज भेजा।

दिल्ली कैपिटल्स प्री-सीजन कैंप में शामिल होने पर, पंत ने कहा, "मैं दिल्ली कैपिटल्स और आईपीएल में वापसी करने के लिए उत्साहित हूं, ये एक ऐसा टूर्नामेंट जिसका मैं बहुत आनंद लेता हूं। हमारी टीम के मालिक और सहयोगी स्टाफ का हर कदम पर मार्गदर्शन और सहयोग मिला, जिसके लिए मैं उन सभी का हृदय से आभारी हूं। मैं अपने दिल्ली कैपिटल्स के साथ फिर से जुड़ने और फैन के सामने फिर से खेलने का इंतजार नहीं कर सकता।" 

उम्मीद है कि पंत फील्ड पर बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग करते हुए भी नजर आएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि बीसीसीआई ने उन्हें विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में फिट डिक्लेयर कर दिया है। ऋषभ पंत भारत के लिए 33 टेस्ट, 30 वनडे और 66 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले चुके हैं।