Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

मौजूदा डब्ल्यूबीबीएल चैंपियन एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेलेंगी भारतीय बैटर स्मृति मंधाना

भारत की स्टार बैटर स्मृति मंधाना डब्ल्यूबीबीएल यानी महिला बिग बैश लीग  के आगामी सीजन में मौजूदा चैंपियन एडिलेड स्ट्राइकर्स की तरफ से खेलेगी। इससे पहले मंधाना डब्ल्यूबीबीएल की तीन टीमों ब्रिस्बेन हीट, सिडनी थंडर और होबार्ट हरिकेंस के लिए खेल चुकी हैं। 

वे लीग के सीजन से पहले विदेशी खिलाड़ियों से कॉन्ट्रैक्ट करने के नियम के तहत रविवार को होने वाले ड्राफ्ट से पहले स्ट्राइकर्स में शामिल हो गईं। मंधाना हालांकि लीग के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएगी क्योंकि भारत को अक्टूबर के आखिर में तीन वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड की मेजबानी करनी है। 

डब्ल्यूबीबीएल 27 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। भारत को एक दिसंबर को होने वाले डब्ल्यूबीबीएल फाइनल के ठीक बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैच भी खेलने हैं। 

स्ट्राइकर्स की कप्तान ताहलिया मैकग्रा ने क्रिकेट.कॉम.एयू से कहा कि टीम पिछले कुछ साल से मंधाना को टीम से जोड़ने की कोशिश कर रही थी। उनके कहा कि स्मृति की बल्लेबाजी शानदार है और वे कम वक्त में ही मैच का पासा पलटने की काबिलियत रखती हैं।