Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

मनसुख मंडाविया ने एशियाई कुश्ती चैंपियनों से की मुलाकात, 2025 के पदक विजेताओं को किया सम्मानित

New Delhi: केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2025 के पदक विजेताओं से बुधवार को मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। इसमें अंडर-15, अंडर-17, अंडर-20 और अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2025 के पदक विजेता शामिल थे।

मंडाविया ने 'एक्स' पर लिखा, "कल अंडर-15, अंडर-17, अंडर-20 और अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2025 के पदक विजेताओं से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। उनके धैर्य, दृढ़ संकल्प और परिश्रम ने देश को गौरवान्वित किया है। मैं उनके खेल जीवन में निरंतर सफलता की कामना करता हूं।" 

वियतनाम के वुंग ताऊ में 18 से 26 जून, 2025 तक आयोजित अंडर-23 और अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसमें दोनों आयु वर्गों में 18 स्वर्ण पदकों सहित कुल 35 पदक जीते।