Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

MS धोनी ने मुझे टी20 गेंदबाज के रूप में उभरने में मदद की: सिमरजीत सिंह

ईस्ट दिल्ली राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह ने कहा कि उन्हें महेंद्र सिंह धोनी से काफी कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने कहा कि धोनी ने उन्हें टी20 गेंदबाज के रूप में उभरने में मदद की।

सिमरजीत सिंह मौजूदा दिल्ली प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा विकेट (15 विकेट) लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने हाल ही में हुए इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने नौ विकेट हासिल किए थे।

सिमरजीत सिंह ने बताया कि वे धोनी से कई चीजों को लेकर सलाह लेते रहते थे। उन्होंने कहा कि एम. एस. धोनी कहते हैं कि सिंपल क्रिकेट हमेशा बेस्ट होता है। आने वाले आईपीएल सीजन में नीलामी को लेकर उन्होंने कहा कि वे सिर्फ क्रिकेट खेलना चाहते हैं।

सिमरजीत सिंह ने कहा, "मैं जहां भी जाऊं, जो भी फ्रेंचाइजी मुझे चुने मैं सिर्फ खेलना चाहता हूं और एक क्रिकेटर के रूप में उभरना चाहता हूं।"