मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया। इस मैच में दिल्ली के गेंदबाज मुकेश कुमार को आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही उन्हें एक डिमेरिट अंक भी मिला है।
मुकेश कुमार ने अनुच्छेद 2.2 (मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़े, ग्राउंड उपकरण या फिक्सचर और फिटिंग का दुरुपयोग) के तहत लेवल-1 अपराध को स्वीकार किया और मैच रेफरी की सजा को स्वीकार किया। आचार संहिता के लेवल 1 उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।
बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई से 59 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही दिल्ली प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। बुधवार को मुकेश ने अपने चार ओवरों में 48 रन दिए और दो विकेट लिए। उन्होंने अपने आखिरी ओवर में तीन छक्कों और दो चौकों सहित 27 रन दिए।
MI vs DC : दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मुकेश कुमार पर लगा जुर्माना
You may also like
क्रिकेटर डेविड वार्नर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब पीकर गाड़ी चलाने का लगा आरोप.
आकाश चोपड़ा ने की PBKS टीम के प्रबंधन की सराहना, कहा- पंजाब इस सीज़न एक मजबूत दावेदार.
BCB के अध्यक्ष पद से हटाए गए अमीनुल बुलबुल, तमीम को तदर्थ समिति का बनाया गया प्रमुख.
IPL 2026: राजस्थान-मुंबई के बीच मुकाबला, वैभव और बुमराह के प्रदर्शन पर टिकी निगाहें.