Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

लवलीना बोरगोहेन ने ग्रैंड प्रिक्स के फर्स्ट राउंड में जीत हासिल की

टोक्यो ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने चेक गणराज्य में ग्रां प्री के पहले दौर में कड़े मुकाबले में शानदार जीत हासिल की।

बोरगोहेन टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली इकलौती भारतीय थीं। उन्होंने 75 किलोग्राम के शुरुआती दौर में इंग्लैंड की चैंटेल रीड को 3-2 से हराया।

बोरगोहेन उन छह भारतीय मुक्केबाजों में से एक हैं, जिन्होंने पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। 26 साल की मुक्केबाज का लक्ष्य दूसरा ओलंपिक मेडल जीतना है।