Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

कौन तोड़ सकता हैं सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों का रिकॉर्ड? वसीम जाफर ने लिया इस खिलाड़ी का नाम

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर का मानना ​​है कि विराट कोहली अभी कम से कम तीन से चार साल और खेलेंगे। इसके अलावा वसीम जाफर ने ये भी कहा कि सचिन तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों के रिकॉर्ड को भी कोहली तोड़ सकते हैं। जाफ़र ने कोहली के फॉर्म की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोई भी उन्हें आउट होते नहीं देखना चाहता और जब वह स्कोर करते हैं तो हर कोई खुश होता है।

जाफर ने शुभमन गिल की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि गिल अपनी राह खुद बना रहे हैं और शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं। भारत दो मार्च को ग्रुप स्टेज के अपने अंतिम मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।भारत की कोशिश रहेगी कि वो अंतिम मैच भी जीतकर सेमीफाइनल में पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलने उतरे।